Importance Of Engineering Drawing | Engineering Drawing Important Questions

Share With Friends or Family

Importance Of Engineering Drawing | Engineering Drawing Important Questions

Importance Of Engineering Drawing | Engineering Drawing Important Questions

Importance Of Engineering Drawing

इंजीनिरिंग ड्राइंग का महत्व : इंजीनिरिंग ड्राइंग तकनीकी आरेखन का एक ऐसा प्रकार है जिसके द्वारा अभियन्त्रिकी वस्तुओं को पूर्णता तथा स्पस्ट परिभाषित किया जाता है तथा इसके द्वारा किसी भी वस्तु के काल्पनिक रूप को विमा रहित शीट पर स्पष्ट  उतारा जा सकता है| किसी पुर्जे के वास्तविक निर्माण से पहले उसका एक वृस्त्रित रेखाचित्र तैयार किया जाता है और इसी रेखाचित्र के आधार पर कारीगर पुर्जे या मशीन का निर्माण करता है| इस पोस्ट में Importance Of Engineering Drawing को सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है उम्मीद है की आप को इस पोस्ट के माध्यम से नई चीजें जानने को मिलेंगी|


Engineering Drawing Instrument Box


इंजीनिरिंग ड्राइंग करते समय बहुत से उपकरणों की आवश्यकता पड़ती है , इस लिए ड्राफ्ट्समैन की आवश्यकता वाले समस्त उपयोगी उपकरणों को एक ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट बॉक्स (Engineering Drawing Instrument Box) में व्यवस्थित किया जाता है|

एक इंजीनियरिंग ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट बॉक्स में कम्पास, डिवाइडर, इंकिंग पेन, लैड केस, पेंसिल , रबड़, कटर आदि होते हैं|


Lettering Engineering Drawing ABCD


Lettering And Numbering Engineering Drawing : किसी भी ड्राइंग को बनाने के पश्चात उससे सम्बंधित विवरण देना अत्यंत आवश्यक होता है| ड्राइंग से सम्बंधित सूचनाओं, शीर्षक , विमाओं, शोर्ट नोट आदि को दर्शाने हेतु विभिन्न अक्षरों तथा अंकों की जरुरत पड़ती है, इस प्रकार ड्राइंग से सम्बंधित सूचनाओं को अक्षरों तथा अंको की सहायता से व्यक्त करना व उनको लिखना अक्षरांकन या अंकांकन कहलाता है| अक्षरों और अंकों के अंकन को आरेखन में महत्पूर्ण माना गया है|


Engineering Drawing Important Questions


Q- कम्पास की किस लैग में पेन्सिल की लैड लगाने की व्यवस्था होती है.?


Ans- कम्पास की समंजनीय लैग में पेन्सिल की लैड लगाने की सुविधा होती है|


Q- बड़ी कम्पास का उपयोग किस माप के वृत्त खींचने में किया जाता है.?


Ans- बड़ी कम्पास का उपयोग उन वृतों को खींचने में किया जाता है जिनकी त्रिज्या 150 मिमी से अधिक हो|


Q- ड्राइंग शीट के बाएं सिरे पर अधिक मार्जन क्यों छोड़ा जाता है.?


Ans- ड्राइंग शीत के बाएं सिरे पर अधिक मार्जन इसलिए छोड़ा जाता है जिससे शीटों को जिल्द में बाँधने पर शीट का कार्यकारी क्षेत्र जिल्द में दब ना जाए|


Q- रेखा किसे कहते हैं.?


Ans- समतल पर किसी गतिमान विन्दु द्वारा बनने वाले बिन्दुपथ को रेखा कहते हैं|


Q- किसी वस्तु की बाहरी सीमा रेखा तथा किनारों को प्रदर्शित करने हेतु किस रेखा का प्रयोग किया जाता है.?


Ans- किसी वस्तु की बाहरी सीमा रेखा तथा किनारों को प्रदर्शित करने हेतु वस्तु रेखा का प्रयोग किया जाता है|


Q- सेक्शन रेखा का प्रयोग क्यों किया जाता है.?


Ans- वस्तुओं के कटे हुए भाग को प्रदर्शित करने के लिए सेक्शन रेखा का प्रयोंग किया जाता है|


Q- जिस त्रिभुज के तीनो कोनो का मान 90 डिग्री से कम होता है , वह त्रिभुज क्या कहलाता है.?


Ans- न्यून कोण त्रिभुज के तीनो कोणों का मान 90 डिग्री से कम होता है|


Q- इटैलिक अक्षरों को उर्ध्वार्धर से कितना झुकाया जाता है.?


Ans- इटालिक अक्षरों को उर्ध्वार्धर से 15 डिग्री दायें झुकाया जाता है|


Q- डबल स्ट्रोक अक्षरों व अंकों की शेड करने के लिए किस ग्रेड की पेंसिल उपयोग की जाती है.?


Ans- डबल स्ट्रोक अक्षरों व अंको को शेड करने के लिए H या HB ग्रेड की पेंसिल का उपयोग किया जाता है|


Engineering Drawing Question Paper With Solution

Study With AMC Whatsapp Group



5/5 - (4 votes)

Share With Friends or Family

Leave a Comment

error: Alert: Content is protected !!