उठाने वाले उपकरण | Lifting Appliances | सम्पूर्ण जानकारी नोट इन हिंदी - StudyWithAMC : ITI, Apprentice, Technical Trade, Govt Jobs

Post Top Ad

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

उठाने वाले उपकरण | Lifting Appliances | सम्पूर्ण जानकारी नोट इन हिंदी

उठाने वाले उपकरण | Lifting Appliances | सम्पूर्ण जानकारी नोट इन हिंदी
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और शानदार ब्लॉग में इस पोस्ट में हम लोग देखने वाले हैं उठाने वाले उपकरण | Lifting Appliances | सम्पूर्ण जानकारी नोट हिंदी में वैसे आप चाहें तो ऊपर दिए गए ट्रांसलेशन के माध्यम से अपने मन पसंद भाषा मे भी पढ़ सकते हैं। तो चलिए अब मुद्दे की बात पर आते हैं।

जैसा कि आप जानते हैं आधुनिक युग मे भारी वस्तुओं तथा मशीनों को एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाने के लिए क्रेन (Cranes) का प्रयोग किया जाता है। क्रेन भारी से भारी वस्तुओं को उठाने में सक्षम होती है। अधिकतर क्रेन यान्त्रिक ऊर्जा द्वारा चलती है।

क्रेन कितने प्रकार के होते हैं ? | Types Of Cranes

कार्य के अनुसार क्रेन अलग अलग प्रकार के होते हैं जिसके बारे में नीचे बताया गया है :-

जिब क्रेन्स (Gib Cranes)
✅ ट्रेवलिंग क्रेन्स (Travelling Cranes)
✅ गेन्ट्री क्रेन्स (Gantry Cranes)
✅ ट्रक माउंटिंग क्रेन्स (Truck Mounted Cranes)

तो चलिए अब इन सब के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जिब क्रेन्स (Gib Cranes) :- ये क्रेन्स विधुतीय शक्ति द्वारा चलती है और बहुत ही सुविधाजनक होती है। मशीनों को किसी भी स्थिति में उठाने के लिए जिब क्रेन्स (Gib Cranes) का प्रयोग किया जाता है।
इस क्रेन्स के ऊपरी हिस्से में बियरिंग प्लेट लगी होती है। सभी प्रकार की क्रेन्स का प्रयोग लोड तथा कार्य की गति पर निर्भर करता है।

ट्रेवलिंग क्रेन्स (Travelling Cranes) :- ये क्रेन कार्य को एक स्थान से दूसरे स्थान तक चलाकर ले जाती है अर्थात स्थान्तरित करती है। इस क्रेन के द्वारा लोड को तीनों दशाओं में ले जाया जा सकता है।
इस प्रकार के क्रेन का प्रयोग हल्के कार्यों के लिए किया जाता है।

गेन्ट्री क्रेन्स (Gantry Cranes) :- इस तरह के क्रेन चारों दिशाओं में कार्य करती है। यह हर दिशा में घूम सकती है। इसका प्रयोग अधिक से अधिक भाड़ी कार्यों में भी किया जा सकता है। 
जैसा कि आप ऊपर चित्र में देख सकते हैं कि ये आधार के द्वारा आगे पीछे तथा ट्रेक के द्वारा दाएं बाएं चलती है।

ट्रक माउंटिंग क्रेन्स (Truck Mounted Cranes) :- इस तरह के क्रेन ट्रक के तरह चलती है। इसके द्वारा खराब गाड़ियों को उठा के एक जगह से दूसरे जगह या कहीं लोड किया जाता है। यह यान्त्रिक ऊर्जा द्वारा संचालित होती है।
इसके द्वारा अधिक से भी अधिक भारो को उठा कर एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाया जा सकता है। इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना भी आसान होता है क्योंकि ये ट्रक जैसे बाहन के तरह ही होते हैं।

◆ तो दोस्तों यहाँ तक हम लोगों ने Cranes क्रेन्स के बारे में जाना और क्रेन्स कितने तरह के होते हैं ये सभी भी जान लिया तो चलिए अब डेरिक्स (Derrick's) के बारे में भी जान लेते हैं कि डेरिक्स (Derrick's) क्या होता है। यह किस तरीके से काम करता है और कितने तरह का होता है। तो चलिए शुरू करते हैं।

डेरिक्स (Derrick's) क्या है.? | What is Derrick's.?

तो आपको बता दें कि डेरिक्स (Derrick's) के द्वारा भारी कार्यों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर केवल रखा जाता है। यह एक ही जगह स्थिर (Fit) रखा जाता है। कार्य और बनावट के अनुसार डेरिक्स (Derrick's) अलग अलग प्रकार के होते हैं तो चलिए उनके बारे में भी जान लेते हैं।

डेरिक्स (Derrick's) के प्रकार | Types of Derrick's

ट्रीपोड फ्रेम डेरिक (Tripod Frame Derrick)
✅ गाइड डेरिक (Guyed Derrick)
✅ जिन पोल डेरिक (Gin Pole Derrick)
✅ ब्रिस्ट डेरिक (Breast Derrick)
✅ स्टिफ लेग्ड डेरिक (Stiff Legged Derrick)

हमारे लेखक जल्द ही इस पोस्ट में और अपडेट करेंगे...

Post Top Ad