Important Days Toady History in Hindi | राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय दिवस की सूची Download PDF - StudyWithAMC : ITI, Apprentice, Technical Trade, Govt Jobs

Post Top Ad

शनिवार, 12 जून 2021

Important Days Toady History in Hindi | राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय दिवस की सूची Download PDF

Important Days Toady History in Hindi | राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय दिवस की सूची Download PDF

दोस्तों स्वागत है आपका StudyWithAMC Blog पर आज हमलोग पढ़ने वाले है Important Days Toady History in Hindi | राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय दिवस की सूची Download PDF आप जानते है कि हर तिथि को कुछ ना कुछ ऐसी राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय घटना घटित हुई है जो की हर कोई जानना चाहता है कि को आज की तारीख में क्या क्या हुआ था। वैसे आप जानते ही है कि इनसे जुड़े हुए प्रश्न आज कल परीक्षाओं में धड़ल्ले से पूछे जा रहें है तो आप इसमें पीछे क्यों रहें तो चलिए जान लेते हैं जनवरी से लेकर दिसम्बर महीने तक मनाए जाने वाले प्रमुख तिथि।

जनवरी माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

4 जनवरी - चार जनवरी को लुईस ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

9 जनवरी - नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

10 जनवरी - दस जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

12 जनवरी - बारह जनवरी को स्वामी विवेकानंद नंद के जन्म दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

15 जनवरी - पंद्रह जनवरी को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

25 जनवरी - पच्चीस जनवरी को भारत पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

26 जनवरी - छब्बीस जनवरी को भारतीय गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही अंतराष्ट्रीय सीमा शुल्क व उत्पाद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

30 जनवरी - तीस जनवरी को सर्वोदय दिवस , शहीद दिवस व कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।


फरवरी माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

4 फरवरी - चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है।

12 फरवरी - बारह फरवरी को गुलाब दिवस के रूप में मनाया जाता है।

14 फरवरी - चौदह फरवरी को वैलेंटाइन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

21 फरवरी - इक्कीस फरवरी को अंतररष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

24 फरवरी - चौबीस फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के रूप में मनाया जाता है।

28 फरवरी - अट्ठाइस फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।


मार्च माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

3 मार्च - तीन मार्च को वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है।

4 मार्च - चार मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

8 मार्च - आठ मार्च की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

10 मार्च - दस मार्च को केन्दीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

15 मार्च - पंद्रह मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

18 मार्च - अठारह मार्च को आयुध निर्माण दिवस के रुप में मनाया जाता है।

20 मार्च - बीस मार्च को विश्व खुशहाली दिवस व विश्व गौरैया दिवस के रुप में मनाया जाता है।

21 मार्च - इक्कीस मार्च को विश्व वानिकी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

22 मार्च - बाईस मार्च को विश्व जल संरक्षण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

23 मार्च - तेईस मार्च को भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही विश्व मौसम विज्ञान दिवस व राममनोहर लोहिया जयंती भी 23 मार्च को ही मनाया जाता है।

24 मार्च - चौबीस मार्च को विश्व टी. बी. दिवस और ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस मनाया जाता है।

25 मार्च - पच्चीस मार्च को गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस मनाया जाता है।

26 मार्च - छब्बीस मार्च को बांग्लादेश का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

27 मार्च - सत्ताइस मार्च को विश्व थिएटर दिवस के रूप में मनाया जाता है।


अप्रैल माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

2 अप्रैल - दो अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म चेतना दिवस मनाया जाता है।

7 अप्रैल - सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

9 अप्रैल - नौ अप्रैल को वीरता दिवस मनाया जाता है।

14 अप्रैल - चौदह अप्रैल को अम्बेडकर जयंती मनाया जाता है। साथ ही विश्व वैमानिकी एवं ब्रह्माण्डकी दिवस भी मनाया जाता है।

17 अप्रैल - सतरह अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है।

18 अप्रैल - अठारह अप्रैल को विश्व विरासत मनाया जाता है।

22 अप्रैल - बाईस अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

23 अप्रैल - तेईस अप्रैल को विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है।


मई माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

1 मई - एक मई को विश्व श्रमिक दिवस मनाया जाता है।

3 मई - तीन मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

8 मई - आठ मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस, विश्व प्रवासी पक्षी दिवस और अंतरराष्ट्रीय थैलीसीमिया दिवस मनाया जाता है।

11 मई - ग्यारह मई को राष्ट्रीय प्रोधोगिकी दिवस मनाया जाता है।

12 मई - बारह मई को विश्व नर्स दिवस मनाया जाता है।

15 मई - पंद्रह मई को विश्व परिवार दिवस मनाया जाता है।

17 मई - सतरह मई को विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता है।

18 मई - अठारह मई को विश्व संग्रहालय दिवस मनाया जाता है।

21 मई - इक्कीस मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है।

22 मई - बाईस मई को जैविक विविधता दिवस मनाया जाता है।

29 मई - उन्तीस मई को इंटरनेशनल एवरेस्ट दिवस मनाया जाता है।

31 मई -  इकत्तीस मई को विश्व तम्बाकू रोधी दिवस मनाया जाता है।

नोट : विश्व हास्य दिवस मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है।


जून माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

4 जून - चार जून को आक्रमण के शिकार अबोध बच्चों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

5 जून - पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

14 जून - चौदह जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है।

20 जून - बीस जून को विश्व सरणार्थी दिवस मनाया जाता है।

21 जून - इक्कीस जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

23 जून - तेईस जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है।

26 जून - छब्बीस जून को मादक द्रव्यों के सेवन एवं उनके अबैध व्यापार के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

29 जून - उन्तीस जून को राष्ट्रीय सांख्यकी दिवस मनाया जाता है।

नोट : जून माह को मलेरिया निरोधी माह के रूप में मनाया जाता है।


जुलाई माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

1 जुलाई - एक जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना दिवस और चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

11 जुलाई - ग्यारह जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।

24 जुलाई - चौबीस जुलाई को आयकर दिवस मनाया जाता है।

26 जुलाई - छब्बीस जुलाई को कारगिल स्मृति दिवस मनाया जाता है।

27 जुलाई - सत्ताईस जुलाई को CRPF की स्थापना दिवस मनाया जाता है।


अगस्त माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

1 अगस्त - एक अगस्त को विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है।

9 अगस्त - नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।

12 अगस्त - बारह अगस्त को विश्व युवा दिवस मनाया जाता है।

15 अगस्त - पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

29 अगस्त - उन्तीस अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।


सितंबर माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

5 सितंबर - पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

8 सितंबर - आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है।

14 सितंबर - चौदह सितंबर को हिंदी दिवस और विश्व बंधुत्व साथ ही क्षमा याचना दिवस मनाया जाता है।

15 सितंबर - पंद्रह सितंबर को अभियंता दिवस और संचयिका दिवस मनाया जाता है।

16 सितंबर - सोलह सितंबर को ओजोन परत रक्षण दिवस मनाया जाता है।

20 सितंबर - बीस सितंबर को RPF की स्थापना दिवस मनाया जाता है।

21 सितंबर - इक्कीस सितंबर को विश्व शांति दिवस मनाया जाता है।

27 सितंबर - सत्ताईस सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।


अक्टूबर माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

1 अक्टूबर - एक अक्टूबर को अंतररा्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।

2 अक्टूबर - दो अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री जयंती और अंतररा्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है।

3 अक्टूबर - तीन अक्टूबर को विश्व प्राकृति दिवस मनाया जाता है।

4 अक्टूबर - चार अक्टूबर को विश्व पशु कल्याण दिवस मनाया जाता है।

5 अक्टूबर - पांच अक्टूबर को विश्व परिवेश दिवस व विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

6 अक्टूबर - छ: अक्टूबर को विश्व वन्य प्राणी दिवस मनाया जाता है।

8 अक्टूबर - आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है।

9 अक्टूबर - नौ अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है।

10 अक्टूबर - दस अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है।

11 अक्टूबर - ग्यारह अक्टूबर को जयप्रकाश जयंती मनाया जाता है।

14 अक्टूबर - चौदह अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है।

16 अक्टूबर - सोलह अक्टूबर को विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस व विश्व खाद दिवस मनाया जाता है।

21 अक्टूबर - इक्कीस अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस व पुलिस स्मरण दिवस मनाया जाता है

24 अक्टूबर - चौबीस अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।

30 अक्टूबर - तीस अक्टूबर को विश्व
मित्व्य यीता दिवस मनाया जाता है।

31 अक्टूबर - इकतीस अक्टूबर को इंदिरा गांधी कि पुण्यतिथि दिवस मनाया जाता है।


नवंबर माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

9 नवंबर - नौ नवंबर को विश्व सेवा दिवस व राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस मनाया जाता है।

14 नवंबर - चौदह नवंबर को बाल दिवस और विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

16 नवंबर - सोलह नवंबर को सहनशीलता के लिए अंतररा्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

17 नवंबर - सत्रह नवंबर को विश्व विद्यार्थी दिवस और राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

18 नवंबर - अठारह नवंबर को विश्व वयस्क दिवस मनाया जाता है।

19 नवंबर - उन्नीस नवंबर को विश्व नागरिक दिवस और विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है।

20 नवंबर - बीस नवंबर को सार्व भौमिक बाल दिवस मनाया जाता है।

21 नवंबर - इक्कीस नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है।

25 नवंबर - पच्चीस नवंबर को विश्व मांसाहार निषेध दिवस मनाया जाता है।

26 नवंबर - छब्बीस नवंबर को विश्व पर्यावरण संचरण दिवस और राष्ट्रीय विधि दिवस मनाया जाता है।


दिसंबर माह में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस

1 दिसंबर - एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

3 दिसंबर - तीन दिसंबर को अंतरराषट्रीय विकलांगता जन दिवस मनाया जाता है।

4 दिसंबर - चार दिसंबर को नौसेना दिवस और रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस मनाया जाता है।

5 दिसंबर - पांच दिसंबर को अंतरराषट्रीय स्यंगसेवक दिवस मनाया जाता है।

6 दिसंबर - छ दिसंबर को नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

7 दिसंबर - साथ दिसंबर को झंडा दिवस और अंतररा्ट्रीय नागरिक उडडयन दिवस मनाया जाता है।

10 दिसंबर - दस दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।

11 दिसंबर - ग्यारह दिसंबर को विश्व बाल कोष दिवस व विश्व अस्थमा दिवस और विश्व पर्वत दिवस मनाया जाता है।

14 दिसंबर - चौदह दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

15 दिसंबर - पंद्रह दिसंबर को विश्व चाय दिवस मनाया जाता है।

16 दिसंबर - सोलह दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।

18 दिसंबर - अठारह दिसंबर को अंतररा्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है।

19 दिसंबर - उन्नीस दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

23 दिसंबर - को किसान दिवस मनाया जाता है।

24 दिसंबर - चौबीस दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।

Post Top Ad